2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
वीडियो में देखें कैसे हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही थी शराब
Play video

वीडियो में देखें कैसे हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही थी शराब

कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर हुआ खुलासा, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त की 578 अंग्रेजी शराब की बोतल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 May 2018, 6:02 PM IST

रिपोर्ट सतीश श्रीवास्तव
बस्ती. हरियाणा व यूपी से बिहार में शराब भेजे जाने का सिलसिला जारी है। सीएम नीतीश कुमार ने जब से बिहार में शराबबंदी की है जब से तस्करों के लिए बिहार में शराब पहुंचना कमाई वाला धंधा बन गया है। बस्ती के मुंडेरवा थाना की पुलिस ने एक ऐसी ही कार को पकड़ कर उसमे छिपा कर रखी गयी अवैध शराब को खुलासा किया है। पुलिस ने कार से सैकड़ों बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। सड़क दुर्घटना के चलते कार क्षतिग्रस्त हो गयी थी और पुलिस आने के पहले ही कार सवार वहां से फरार होने में कामयाब हो गये थे।
यह भी पढ़े:-बड़ा खुलासा: यूपी बोर्ड ने हजारों फेल छात्रों को कर दिया पास, सरकार की बचा ली लाज

मुंडरेवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर परसा हज्जाम गांव के पास बिहार जा रही एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को कार के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। खझौली पुलिस चौकी से पुलिकर्मी सीधे मौके पर पहुंच गये। पुलिसकर्मियों ने देखा कि कार में कोई नहीं बैठा है। कार के पर नम्बर तक नहीं लिखा था पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतले बरामद हुई। पुलिस ने जब कार की डिग्गी खोली तो उसमे से भी शराब की बोतले मिली है। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह ही दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हुई थी और जब स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे तो कार सवार उतर कर वहां से फरार हो गये। ग्रामीणों ने देखा कि कार में शराब की बोतले रखी है पुलिस के आने से पहले ही ग्रामीणों ने कुछ शराब की बोतले पार कर दी है। पुलिस ने संभावना जतायी है कि हरियाणा से शराब भर कर कार के जरिए कुछ तस्कर यूपी होते हुए बिहार जा रहे थे लेकिन कार के क्षतिग्रस्त होने के चलते उन्हें भागना पड़ा है। पुलिस ने कार को सीज कर कुल 578 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने कार के चेसिस व इंजन नम्बर के आधार पर उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी राज में कानून व्यवस्था पर सवाल, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ के साथ मारपीट