5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
राम मंदिर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का बयान, कहा- हमने कभी विरोध नहीं किया
Play video

राम मंदिर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का बयान, कहा- हमने कभी विरोध नहीं किया

उन्होंने कहा कि बीजेपी बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्या के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिये राम मंदिर का राग अलापती है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Nov 2017, 8:27 AM IST

बस्ती. निकाय चुनाव में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी लगातार पूर्वांचल के जिलों में सम्मेलन कर रहे हैं। बस्ती में सपा प्रत्याशी के लिये वोट मांगने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुये कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल मे बीजेपी की केन्द्र सरकार दैवीय आपदा राहत का पैसा भी नही देती थी, जिस वजह से पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकर के बजट से चार हजार करोड़ का बजट किसानों में बांटा। उन्होंने कहा कि बीजेपी बेरोजगारी, महंगाई और किसानो की समस्या के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिये राम मंदिर का राग अलापना शुरु कर देती है, जिसका उदाहरण दो दिनो से अयोध्या राम मंदिर को लेकर चल रही बयानबाजी है।

 

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप राम मंदिर बनने के पक्ष में है तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुये कहा कि हम विरोध में कब थे। नरेश उत्तम ने सीएम योगी के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें योगी ने कहा था कि पूर्ववर्ती सरकार ने यूपी सरकार के खजाने मे 91 हजार करोड का बकाया कर दिया हैं, उन्होंने कहा कि योगी जी गलत बयानी कर जनता को बलगला रहे हैं, सपा सरकार ने जो काम किया है उसकी सराहना पूरा देश कर रहा है, एक्सप्रेस वे से लेकर जनहित के काम कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मिसाल कायम किया है।

 

BY- SATISH SRIVASTAVA