31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्यावर
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिफ्ट, सभी शाखाओं ने किया काम शुरू
Play video

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिफ्ट, सभी शाखाओं ने किया काम शुरू

ब्यावर जिला : पीपलाज के पास पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक कार्यालय का काम शुरु, रेल चौकी में शुरू हो सकता है यातायात पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Bhagwat Dayal Singh

•

Updated: 11 Mar 2024, 9:50 PM IST

ब्यावर जिले के कामकाज के गति पकड़ने के साथ ही व्यवस्थाओं को बेहतर करने का काम किया जा रहा है। इसके तहत ही सोमवार से पीपलाज के पास पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक कार्यालय में काम-काज शुरु हो गया। यहां पर सभी शाखाओं ने काम करना शुरु कर दिया है। पीपलाज के पास राजमार्ग पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दर्शाने वाला सूचना पट्ट भी लगा दिया गया है। ताकि आवाजाही वालों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

ब्यावर जिला बनने के बाद पुराने सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय शुरू किया गया था। इसके लिए सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय को रेल पुलिस चौकी भवन में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद से ही यही व्यवस्था चल रही थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विविध शाखाओं के संचालन को लेकर भवन की कमी महसूस हो रही थी। ऐसे में पीपलाज के पास शुरू की गई पुलिस लाइन के भवन में पुलिस अधीक्षक व सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय का संचालन शुरू करने का निर्णय किया गया। इसके तहत ही पिछले लम्बे समय से यहां पर कार्यालय की सुविधाओं को सृजित करने का काम चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह ने बताया कि पीपलाज के पास पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का काम शुरु हो गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह कार्यालय पुलिस उप अधीक्षक ब्यावर के कार्यालय में संचालित किया जा रहा था। जहांं पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय का कार्य सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा था। उपरोक्त कार्यालय में समस्त स्टाफ के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाएं प्रारम्भ नहीं की जा सकी थी। जिनको अब नवीन कार्यालय में विधिवत रूप से क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक या पुलिस उप अधीक्षक का कार्यालय सिटी थाना के पास बने कार्यालय में पूर्व की भांति संचालित होगा।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़