31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्यावर
बुजुर्ग भू-कारोबारी की पत्थरों से सिर कुचल कर हत्या
Play video

बुजुर्ग भू-कारोबारी की पत्थरों से सिर कुचल कर हत्या

-खंडहरनुमा मकान में मिला शव, एफएसएल टीम व पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Bhagwat Dayal Singh

•

Updated: 1 Apr 2024, 9:47 PM IST

शहर की सेंदडा रोड पर सोमवार सुबह एक बुजुर्ग भू कारोबारी की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव एक खंडहरनुमा पुराने मकान में पड़ा मिला। किसी राहगीर ने परिजन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचे।

पुलिस के आला अधिकारियों सहित एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस कुछ लोगों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि कारोबारी हमेशा की तरह सुबह मोटरसाइकिल पर घूमने निकले थे। सड़क किनारे इस तरह से हत्या की वारदात को अंजाम देने से आमजन के साथ पुलिस प्रशासन भी सकते में है। जबकि सुबह सात बजे सेंदडा रोड पर खासी आवाजाही रहती है।पुलिस उपअधीक्षक राजेश कसाना ने बताया कि जमीनी कारोबारी महावीर गंज गली संख्या दो निवासी मंजीत सिंह दुआ (60) हमेशा की तरह ही सोमवार सुबह घर से बाइक से घूमने निकले थे। उनका नियमित इस रूट पर आना-जाना रहता है। घटनास्थल के सामने ही उनकी दुकानें है। वहां पर एक सीसीटीवी कैमरे में करीब सात बजे मंजीतसिंह नजर आ रहे थे। इसके बाद मंजीतसिंह के खून से लथपथ होकर खंडहरनुमा मकान में पड़े होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही परिजन सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया।

नोट….स्टेट पेज पर यहां से हटा सकते हैं

जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मामले को लेकर जानकारी जुटाना शुरु किया। साकेतनगर थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि बेटी गुरमीतकौर की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़, पुलिस उप अधीक्षक राजेश कसाना, साकेतनगर थानाधिकारी सुरेश चौधरी, शहर थानाधिकारी नाहरसिंह सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर बडी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान पार्षद दलपतराज मेवाड़ा सहित सिख समाज के लोग मौजूद रहे।

एफएसएल टीम पहुंचीपुलिस की सूचना पर अजमेर से एफएसएल टीम सेंदड़ा रोड घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने वहां से खून आलूदा पत्थर व मिट्टी के नमूने उठाए व घटनास्थल की फोटोग्राफी की। खून से लथपथ शर्ट भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। आरोपी ने मृतक पर इतना घातक प्रहार किया कि घटनास्थल पर अत्यधिक खून बह गया। इससे उनके कपड़े खून से सन गए। अजमेर से आए डॉग स्कवायड ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

चार टीमों का किया गठनपुलिस ने आरोपियों की तलाश को लेकर चार टीमों का गठन किया है। जो अलग-अलग दिशा में जांच में जुटी है। पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि घटना का जो समय रहा होगा, उस समय स्कूटी पर दो युवक जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। जानकारी अनुसार मृतक मंजीतसिंह जिस समय चांगगेट पर अपने परिचित से बात कर रहे थे, उस दौरान किसी का फोन आया था। उसके बाद ही मंजीतसिंह वहां से रवाना हो गए थे। इन सारे तथ्यों की बारीकी से जांच कर पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़