20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यावर
video : सिटी थाना पुलिस की कार्रवाई : पटाखा व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज
Play video

video : सिटी थाना पुलिस की कार्रवाई : पटाखा व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज

www.patrika.com/ajmer-news

Google source verification


ब्यावर. बिना लाइसेंस परमिट के आबादी के बीच 142 कर्टन में 3840 किलो पटाखों के अवैध भंडारण के मामले में पटाखा व्यवसायी को गिरफ्तार किया। जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। व्यवसायी के खिलाफ सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिटी थाना पुलिस को क्षमता से अधिक पटाखों का भण्डारण कर उनकी बिक्री करने की सूचना मिल रही थी। ऐसे में शुक्रवार शाम को शहर के डिग्गी मोहल्ला निवासी योगेश खंडेलवाल के घर पर दबिश दी। यहां से 142 कर्टन में विष्फोटक पदार्थ पटाखे मिले। डिग्गी मोहल्ला क्षेत्र रिहायशी होने व भीड़भाड़ जनहानि की आशंका के चलते पुलिस ने सरकारी वाहन व पिकअप से पटाखों को भरकर सिटी थाने के पिछवाड़े खुले में रखवाया। जब्त किए गए पटाखों का वजन 3840 किलो हुआ। पटाखे रखने, बेचने, आयात निर्यात करने, बिना लाइसेंस व परमिट के भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ रखने, मानव जीवन के लिए खतरा मानते हुए अपराध धारा 05/09 ख 1984 के तहत पटाखा व्यवसायी डिग्गी मोहल्ला निवासी योगेश खंडेलवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्रप्रतापङ्क्षसह, रामधन, ब्रजमोहन, कैलाशचन्द, संजय कुमार, भगवानसिंह, सुखपाल, दातारसिंह जितेन्द्रसिंह, प्रमोद, शशिकान्त शामिल थे।