भदोही. निकाय चुनाव के मतदान को लेकर भदोही में पोलिंग पार्टियो को रवाना कर दिया गया है कलेक्ट्रेट से सभी पोलिंग पार्टिया रवाना हुई है l जिले की दो नगर पालिका और 5 नगर पंचायतो में मतदान होना है कल 170733 मतदाता प्रत्यासियो के भाग्य का फैसला करेंगे।
जनपद के सात निकायों में द्सरे चरण में कल मतदान होना है l कुल 170733 मतदाता है 68 मतदान केन्द्रों और 244 मतदेय स्थलों पर मतदान होना है l मतदान के लिए 45 सहायक निर्वाचन अधिकारी ,11 जोनल मजिस्ट्रेड ,23 सेक्टर मजिस्ट्रेड के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है l 35 संवेदनशील,37 अति संवेदनशील और 9 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र है l सभी जगह की पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है l