11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भदोही
आरपीएफ जवानों ने ‘आप’ नेता को पीटा, विरोध में कार्यकर्ताओं का भदोही रेलवे स्टेशन पर हंगामा
Play video

आरपीएफ जवानों ने ‘आप’ नेता को पीटा, विरोध में कार्यकर्ताओं का भदोही रेलवे स्टेशन पर हंगामा

स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह के हस्तक्षेप और आरपीएफ जवानों के माफी मांग लेने पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 15 Jun 2018, 4:36 PM IST

भदोही. आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता से मारपीट के मामले को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भदोही रेलवे स्टेशन पर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरपीएफ चौकी प्रभारी और आरपीएफ जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया है। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह के हस्तक्षेप और आरपीएफ जवानों के माफी मांग लेने पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

आप जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता भदोही रेलवे स्टेशन पर वेंडर हैं। मनोज गुप्ता का आरोप है कि आरपीएफ चौकी इंचार्ज एके सिंह व उनके कांस्टेबल आशुतोष ने गुरुवार को नाश्ता मांगा। नाश्ता खत्म होने की वजह से वेंडर उपलब्ध नहीं करा पाया। उनका आरोप है कि नाश्ता नहीं दे पाने के बाद चौकी प्रभारी कांस्टेबल ने उनके साथ दुर्व्यवहार और अपमानित किया। मनोज गुप्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें मारा-पीटा भी गया।

इस घटना से नाराज आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन परिसर पर धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन के दौरान ही चौकी प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। इसके बाद आरपीएफ चौकी प्रभारी व जवानों ने अपनी चूक के लिए माफी मांग ली। इसके बाद धरना प्रदर्शन नारेबाजी का दौर खत्म हो गया।

 

BY- MAHESH JAISWAL