5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भदोही
पारिवारिक कलह में भाई ने ली थी भाई की जान, पिता ने की थी मदद
Play video

पारिवारिक कलह में भाई ने ली थी भाई की जान, पिता ने की थी मदद

क्राइम ब्रंच ने किया हत्या का खुलासा  

Google source verification

भदोही

image

Sunil Yadav

Mar 09, 2018

भदोही. जिले में बीते 4 मार्च को हुई एक किशोर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक के सगे भाई ने ही भाई की पिस्टल से गोली मारकर हत्या की थी। इतना ही नहीं शव को ठिकने लगाने में मृतक के पिता और उसके एक भाई ने आरोपी की मदद की थी। परिजनों ने हत्या के बाद कार में शव रखकर सड़क के किनार फेक दिया था। रिश्तो का यह खुनी खेल सिर्फ इसलिए खेला गया। क्योकि मृतक बिगडैल था और आये दिन घर में विवाद करता था। जिस दिन उसकी हत्या की गई उस दिन उसने अपने भाई से झगड़ा कर लिया था। मामला भदोही कोतवाली इलाके के रामसहायपुर का है।


आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने बताया कि बीते 4 मार्च को किशोर बेलाल मंशुरी की घर में ही उसके भाई अली ने पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद परिजनों ने शव को बेडशीड में लपेटकर छत पर रख दिया था और रात होने पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शव को कार में रखकर घर से करीब 3 किलो मीटर दूर मथुरापुर बाई पास पर सड़क किनारे फेक दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को l 5 तारीख कि सुबह हुई।


जिसके बाद क्राइम ब्रांच सहित कोतवाली पुलिस जाँच में जुटी। पुलिस की जाँच में काफी चौकाने वाले खुलासे हुए। जाँच में पाया गया की शव ठिकाने लगाने के पहले एक डॉक्टर को भी परिजनों ने घर बुलाया था । लेकिन तब तक बेलाल की मौत हो चुकी थी। जिस बेडशीड में शव लपेटा गया था उसे मिटटी का तेल डालकर जलाया गया था और घर में जिस कालीन के उपर हत्या हुई थी उसे बकायदा अच्छे से साफ़ किया गया था। परिजन इस मामले में पुलिस को गुमराह करने लिए पूरे मामले को आत्महत्या बनाने में जुटे थे। पुलिस ने इस मामले में मृतक के हत्यारोपी भाई अली ,उसके पिता हबीबुल्लाह, भाई सुलतान समेत कुल 7 लोगो को गिरफ्तार किया है।


पूछताछ में सामने आया है की मृतक बेलाल के बिगडैल रवैये से परिजन परेशान आए दिन परेशान रहते थे और घर में हमेशा कलह बनी रहती थी। 4 तारीख को भी उसका भाई अली से विवाद हुआ था। जिसके बाद अली ने बेलाल की पिस्टल से गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, एक देशी तमंचा, कार, जलाई गयी बेडशीड की राख और कालीन को बरामद किया है।