8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भदोही
भदोही सड़क हादसे में शेखावत अली की मौत, देखें वीडियो
Play video

भदोही सड़क हादसे में शेखावत अली की मौत, देखें वीडियो

भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर झिलियापुल के पास तेज रफ्तार इडिका कार के धक्के से शेखावत अली की मौत...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 11 Dec 2017, 6:04 PM IST

भदोही. भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर झिलियापुल के पास तेज रफ्तार इडिका कार के धक्के से सड़क पार कर रहे अधेड़ व्यक्ति शेखावत अली की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला।

पसढियापुर ज्ञानपुर निवासी शेखावत अली (55) झिलियापुल निवासी हाजी मो०हलीम के घर काम करते थे। सोमवार दिन मे ऑटो से उतर कर उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन की ओर जा रहे थे। इस दौरान इलाहाबाद से वाराणसी की ओर तेज गति से जा रहे कार चालक ने धक्का मार दिया।

कार के धक्के से दूर जा गिरे शेखावत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी पर पहुची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ पिछले कई साल से कम्पनी मे काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया।

input- महेश जायसवाल