29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भदोही
सौतेली मां के लिये पिता को कुल्हाड़ी से काटकर दी दर्दनाक मौत, सामने आयी हैरान करने वाली कहानी
Play video

सौतेली मां के लिये पिता को कुल्हाड़ी से काटकर दी दर्दनाक मौत, सामने आयी हैरान करने वाली कहानी

यूपी के भदोही में बेटे ने सगे मामा के साथ मिलकर पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, सबकुछ किया सौतेली मां के लिये।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 5 May 2018, 7:34 PM IST

भदोही. यूपी के भदोही में एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की फावड़े से मारकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि उसके पिता ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली। लेकिन एक अवैध सम्बन्ध के कारण पिता की दूसरी पत्नी से विवाद होने लगा। परिवार में पैदा हुए पारिवारिक कलह के बाद बेटे ने अपनी सौतेली मां को पिता से छुटकारा दिलाने के लिए अपने मामा के साथ मिलकर फावड़े से मारकर पिता की हत्या कर दी। पूरे मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार आरोपी बेटे को पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया।


घटना के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि भदोही कोतवाली के लालीपुर में दो दिन पूर्व ईंट भट्ठे पर एक मजदूर रमेश वनवासी खून से लथपथ मिला था। उसके ऊपर फावड़े से हमला किया गया था। इलाज के लिए जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मामले में मृतक के पुत्र अर्जुन वनवासी के तहरीर पर मामा खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले जांच शुरू की गई। मामले की जब गहराई से पड़ताल किया गया तब तब पता चला कि मुकदमा दर्ज कराने वाले पुत्र ने ही अपने पिता की हत्या की है।


पुलिस का दावा है कि आरोपी को भदोही कोतवाली के मोढ़ बाजार से गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किये गए फावड़े को भी बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां के निधन के बाद पिता ने दूसरी शादी कर लिया।


बाद में पिता के एक अवैध सम्बन्ध के कारण परिवार में कलह पैदा हो गयी, जिसके बाद उसने अपनी सौतेली मां को पिता से छुटकारा दिलाने के लिए आने मामा के साथ मिलकर पिता की फावड़े से मारकर हत्या कर दी और खुद बचने के लिए मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं पुलिस फरार चल रहे आरोपी के मामा की भी तलाश कर रही है।
By Mahesh Jaiswal