
भरतपुर। यातायात पुलिसकर्मी के अवैध वसूली की शिकायतें थम नहीं रही हैं। ताजा मामला आगरा—जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का सामने आया है, यहां यातायात कर्मी एक ट्रक चालक से अवैध वसूली करते दिख रहा है। बुधवार को सोशल मीडिया में इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक ट्रक चालक से यातायातकर्मी राशि लेते कैद हुआ है और साथ में वीडियो में एक एएसआई भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में यातायात शाखा का इंटरसेप्टर वाहन भी खड़ा दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि दस दिन में पुलिसकर्मियों का अवैध वसुली करने का यह दूसरा वीडियो वायरल हुआ है।