19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
मॉरच्युरी में 10 शव पहुंची तो सभी की आंखें हो गई नम, देखें वीडियो
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / Videos / मॉरच्युरी में 10 शव पहुंची तो सभी की आंखें हो गई नम, देखें वीडियो

मॉरच्युरी में 10 शव पहुंची तो सभी की आंखें हो गई नम, देखें वीडियो

बुधवार को एकसाथ इतने शव को देखकर उपस्थित लोगों के अलावा वहां से गुजरने वाले लोगों की आंखें नम हो गई। हर कोई उस क्षण और उस घटना को कोस रहे थे जिसके कारण 12 लोगों की मौत हुई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 10 Oct 2018, 10:54 PM IST

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन में गैस पाइप लाइन मरम्मत के दौरान विस्फोट में मृत कर्मियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आज दुर्ग ले जाया गया। बुधवार को एकसाथ इतने शव को देखकर उपस्थित लोगों के अलावा वहां से गुजरने वाले लोगों की आंखें नम हो गई। हर कोई उस क्षण और उस घटना को कोस रहे थे जिसके कारण 12 लोगों की मौत हुई। वहां का माहौल एकदम गमगीन था। पीएम कक्ष के सामने सड़क के दोनों ओर लाइन से एंबुलेंस खड़ी थी। मृतकों के परिजन एवं दोस्त यार बारी-बारी से शव को एंबुलेंस से उतार रहे थे। जिसने भी इस मंजर को देखा बस एक टक निगाहों से देखते रहे।