29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई
See Video: एनएसयूआई व युवा कांग्रेस का सत्याग्रह समाप्त
Play video

See Video: एनएसयूआई व युवा कांग्रेस का सत्याग्रह समाप्त

एनएसयूआई व युवा कांग्रेस का सत्याग्रह समाप्त होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका।

Google source verification

भिलाई. एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने रविवार को सिविक सेंटर में एक एक दिनी सत्याग्रह उपवास किया। वे 14 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भिलाई आगमन के एक दिन पहले युवा कांग्रेस व एनएसयूआई समर्थित छात्रों को घरों से गिरफ्तार करने पर विरोध जता रहे थे। सुबह 11 से 4 बजे तक उपवास पर बैठे मोहम्मद शाहिद, आदित्य सिंह, सुमित पवार, आमिर सिद्दीकी ,अफरोज खान, जुल्फिकार अहमद और अर्जुन शर्मा का उपवास कांग्रेस के नेताओं ने तुड़वाया। एक दिवसिय उपवास करने के बाद युवाओं ने अगले चरण में भी सरकार का विरोध करने की बात की। शाम को पूर्व राज्यमंत्री बदरूद्दीन कुरैशी, विधायक अरुण वोरा और प्रतिमा चंद्राकर भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान अली भी मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला
एनएसयूआई व युवा कांग्रेस का सत्याग्रह समाप्त होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। सिविक सेंटर बेरोजगार चौक पर हुए फुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष तुलसी साहू ने किया। जिला कांगे्रस कमेटी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि नोटबंदी की आड़ में कालेधन को सफेद बनाने का खेल खेला गया। जिला कांग्रेस ने इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार एनएस चंद्राकर को ज्ञापन भी सौंपा। विरोध प्रदर्शन के दौरान ज्ञानचंद जैन, कामराजू, सुभद्रा सिंह, केशव चौबे, जी याकूब, राकेश मिश्रा, मनीष जग्यासी, सीजू एंथोनी, कलाम खान, अरुण सिसोदिया, रज्जन अकील, संदीप निरंकारी मौजूद रहे।