27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
बीएसपी में गैस हादसा: अपनों को तलाशते रहे, देखें वीडियो
Play video

बीएसपी में गैस हादसा: अपनों को तलाशते रहे, देखें वीडियो

एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई नगर में हुए भयानक हादसे में मरने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या कुल 10 हो गई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 9 Oct 2018, 10:42 PM IST

भिलाई. एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई नगर में हुए भयानक हादसे में मरने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या कुल 10 हो गई है। वहीं झुलसे हुए सभी कर्मियों का सेक्टर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। मरने वालों में चार फायर बिग्रेड कर्मी जो रेस्क्यू टीम में शामिल थे।

मंगलवार सुबह भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन बैटरी नंबर 11 के सीडीसीपी में गैस पाइप लाइप में जबर्दस्त विस्फोट हो गया। गैस पाइप लाइन फटने से लगभग 30 कर्मी इसकी चपेट में आ गए। जिसमें झुलसे कर्मियों को पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 के बर्न यूनिट में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है।