
भिलाई. गुंडिचा मंडप सेक्टर 6 से रविवार को दोपहर 3 बजे बाहुड़ा रथयात्रा की श्री मंदिर वापसी हुई। यहां पर रूठी लक्ष्मी ने द्वार नहीं खोला। इसलिए महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर ही दो दिन तक रहेंगी।
रथयात्रा श्री मंदिर के लिए सेक्टर 6 ए मार्केट चौक होते हुए विभिन्न सड़कों का भ्रमण करते हुए सेवन मिलियन टन चौक होते हुए सिविक सेंटर से पुराना रशियन ब्लॉक होते हुए श्री मंदिर पहुंचा। इश दौरान पूरे रास्त में श्रद्धालुओं ने महाप्रभु का दर्शन लाभ उठाया। वहीं भक्त आज रिमझिम बारिश के बीच सड़क साफ करते हुए एवं रथ खींचकर पुण्य लाभ कमाया।