9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
See Video : नर्सिंग छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा
Play video

See Video : नर्सिंग छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा

चंदूलाल चंद्राकर नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ सुपेला थाने में मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 30 May 2018, 1:42 PM IST

भिलाई. चंदूलाल चंद्राकर नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को बखेड़ा हो गया। यहां पढऩे वाली बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने प्राचार्य शबनम डेविड व शिक्षिका प्रतिक्षा बघेल के खिलाफ सुपेला थाने में मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई।

प्रदर्शन करीब 1 घंटे तक

सभी छात्राएं प्राचार्य एवं शिक्षिका को पद से हटाने की मांग करती रहीं। यह प्रदर्शन करीब १ घंटे तक चलता रहा, लेकिन बाद में कॉलेज के डायरेक्टर अश्विनी चंद्राकर ने मामला संभालते हुए छात्राओं को शांत किया। छात्राओं का कहना था कि कॉलेज के आखिरी साल में होने के बावजूद प्राचार्य व शिक्षिक उन्हें स्केल से पीटती हैं। छात्राओं का लिहाज किए बिना घुटने टेकने कहा जाता है। यही नहीं उनके आचरण पर सवाल खड़े किए जाते हैं। अपशब्दों का प्रयोग करती हंै।

छात्राएं बोलीं, दे रहे फेल करने की धमकी
शिकायत करने वाली छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य एवं शिक्षिका उन्हें लगातार फेल करने की धमकी दे रही हैं। वे छात्राओं में भय डाल रही हैं, जिससे सभी परेशान हैं। छात्राओं ने बताया कि उनकी इंटर्नशिप में ११ घंटे ड्यूटी लगाई जा रही। रात को १० बजे चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। वहां से सुबह ७ बजे छूटने के बाद ८ बजे से ही क्लास लगा दी जाती है। क्लास दोपहर एक बजे तक होती है। इस बीच कई छात्राओं को खाना तक नसीब नहीं होता। छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य ने जानबूझकर उन्हें दंड के तौर पर इस तरह का शेड्यूल दिया है।