
भिलाई. रक्षाबंधन की पर्व ट्विनसिटी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया वहीं बहनों ने भी भाइयों के दीर्घायु की कामना की। छोटी बहनों को जहां भाइयों ने उपहार भेंट किए वहीं बड़ी बहनों ने भाइयों को लंभी आयु और स्वस्थ जीवन के साथ तरक्की के आशीर्वाद दिए। भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम और परिवारिक स्नेह का प्रतीक है।