
भिलाई. भिलाई देश का पहला शहर बन गया है जिसका अब अपना एंथम है। कोलकाता में प्रोफेसर सुष्मिता बसु मजूमदार के लिखे एंथम को रंगारंग कार्यक्रम में लांच किया गया। यहां लोग सीधे-सादे हैं, नेक ही इरादे हैं, खुशियां यहां दुगुनी हैं, गम यहां आधे हैं, हम प्यार इससे करते हैं और इसी पे मरते हैं, छत्तीसगढ़ की शान है भिलाई मेरी जान है…एंथम के हर शब्द में भिलाई की पहचान साकार हो रही है।
जैसे मंच पर यह भिलाई गीत शुरू हुआ, आयोजन स्थल पर मौजूद हर भिलाइयंस झूम उठा। शनिवार की शाम ओपन थिएटर सिविक सेंटर में हुए भिलाई उत्सव में भिलाई एंथम की लॉचिंग की गई। इस मौके पर भिलाई की मिट्टी की महक को फिर एक बार महसूस करने फिल्म निर्देशक अनुराग बसु, एसबीआई की पूर्व चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य भी यहां पहुंचे। मशहूर गायब अमित साना, छत्तीसगढ़ी फिल्मकार पद्मश्री अनुज शर्मा और बीएसपी सीइओ एम रवि की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। इन्होंने भिलाई एंथम की डीवीडी लांच की।