
भिलाई. इलाज में लापरवाही की वजह से भिलाई की एक किशोरी की डेंगू से मौत हो गई। कक्षा-10 वीं की छात्रा ईशा सिंह (16) पिता ओमप्रकाश सिंह ने इलाज के दौरान रायपुर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुखार आने पर 26 अगस्त को स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां लगभग 36 घंटे भर्ती रहा। वार्ड-36 पंचशील खुर्सीपार निवासी ओमप्रकाश सिंह ने स्पर्श अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही की वजह से बेटी की तबीयत ज्यादा बिगडऩे और जान चली जाने का आरोप लगाया है।