15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा
प्रशासन के दावों में सेंध, सारे इंतजामात के बावजूद बाल व‍िवाह
Play video

प्रशासन के दावों में सेंध, सारे इंतजामात के बावजूद बाल व‍िवाह

गुरुवार को भी क्षेत्र के कालाजी देव स्थान पर दो नाबालिग जोड़े धोकने आए
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 3 May 2018, 10:31 PM IST


करेड़ा।
प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद करेड़ा क्षेत्र में बाल विवाह रूकने का नाम नहीं ले रहे है। जिसकी प्रशासन को भनक तक नहीं लग रही है। क्षेत्र में धड़ल्ले से बाल विवाह हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन इन पर लगाम लगाने में नाकाम रहा है। पुलिस व प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। गुरुवार को भी क्षेत्र के कालाजी देव स्थान पर दो नाबालिग जोड़े धोकने आए।


जानकारी के अनुसार करेड़ा कस्बे में दो नाबालिग जोड़े कालाजी देव स्थान पर धोकने आए। इस जोड़े की उम्र आठ से दस साल के बीच थी। इस जोड़े के साथ आए परिजनों का काफी देर तक रूकना और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगना प्रशासन के बाल विवाह रोकने के दावों को फेल करता है। देव स्थान पर धोक लगाने के बाद जोड़े सहित ये परिजन यहां से निकल गए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़