
गेंदलिया।
सूठेपा गांव में सोमवार देर शाम को एक बाड़े के पास मगरमच्छ देख लोगों में सनसनी फैल गई। मगरमच्छ को देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उदलियास रोड पर सुठेपा गांव के बाहर पूर्व सरपंच रमेश शर्मा के बाड़े के पास लोगों ने मगरमच्छ को देखा जो गांव की ओर बढ़ रहा था। ग्रामीणो ने गांव में मगरमच्छ की सूचना मंगरोप थाने में दी। जिस पर मंगरोप थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह सहित मेनाल से वनकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मगरमच्छ को काबू करने का प्रयास किया।
8 फीट लंबा मगरमच्छ देख ग्रामीणों में फैली दहशत
ग्रामीणों ने बताया कि गांव से दो किलोमीटर दूर बेड़च नदी है। बेड़च नदी के एनीकटों में पानी भरा रहता है। उसमें मगरमच्छ आया है। अभी तो तालाब में पानी बहकर नहीं आया है। खेतों में चारा होने से मगरमच्छ गांव में घुस आया है।