10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा
गणपति का ऐसा रूप देखकर चौक जाएंगे आप, देखिए वीडियो
Play video

गणपति का ऐसा रूप देखकर चौक जाएंगे आप, देखिए वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

भीलवाड़ा।

गांधी नगर स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर गुरुवार सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा को मुनीम गणेश की झांकी के रुप में दर्शाया गया है। मंदिर समिति का मानना है कि गत एक वर्ष से जीएसटी को लेकर ही सुर्खियां रही है। ऐसे में जीएसटी की प्रतीकात्मक के रूप में भगवान गणेश को मुनीम के रुप में दर्शाया गया है। इसी मंदिर स्थल पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है।

 

इधर शहर के रोकड़िया मंदिर में दर्शनों के लिए कतारें लगी हुई है। दूर—दूराज के लोग भी दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गणेशजी का विशेष शृंगार किया गया। इधर गणेश उत्सव प्रबंध सेवा समिति की ओर से गणेश चतुर्थी पर शुभ मुहूर्त में गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया। शहर सहित आस—पास गांवों व जिलों से लोग यहां प्रतिमाएं लेने पहुंचे। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही शहर में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू हो जाएगा।