6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा में किशोरी के साथ जघन्य कृत्य: गैंगरेप के बाद हत्या, शव को धधकती भट्टी में जलाया
Play video

भीलवाड़ा में किशोरी के साथ जघन्य कृत्य: गैंगरेप के बाद हत्या, शव को धधकती भट्टी में जलाया

- कोटड़ी क्षेत्र में एक गांव में चौदह साल की किशोरी के साथ घटना - एक दिन पहले ही बकरियां चुराने जंगल में गई थी, लापता होने पर तलाशते पहुंचे - शाम तक घर नहीं पहुंचने पर रात को जलती भटटी में मिले किशोरी के अवशेष

Google source verification

जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में चौदह साल की किशोरी के साथ कुछ लोगों ने जघन्य कृत्य किया। किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। उसके बाद हत्या करके शव को कोयले की भट्टी में जला दिया। बुधवार देर रात पता चलने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।

रात में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल और डाॅग स्क्वाइड टीम भी जयपुर से मौके पर पहुंची। धधकती भटटी में किशोरी के शव के अवशेष मिले है। घटना से गांव में शोक की लहर छा गई। परिवार में कोहराम मच गया। भट्टी के पास जरामपेशा वर्ग के डेरों में रहने वाले लोगों पर पुलिस को शक है।

पुलिस ने छह जनों को हिरासत में लिया है। उनके से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने परिवार की रिपोर्ट पर अपहरण और बलात्कार के बाद हत्या की रिपोर्ट दी है। थानाप्रभारी खींवराज गुर्जर के अनुसार एक गांव में रहने वाली किशोरी बुधवार को रोजाना की तरह सुबह साढ़े आठ बजे खेत पर बकरियां चराने गई थी। शाम को बकरियां घर आ गई जबकि किशोरी नहीं लौटी।

इससे परिजन चिंतित हो गए। पहले परिजन खेत पर गए। वहां नहीं मिलने पर परिजन और ग्रामीण तलाशते हुए जंगल में गए। वहां चार-पांच कोयला भटटी में से एक धधक मिली। यहां कालबेलिया जाति के लोग अक्सर कोयला बनाते है। परिजनों को धधकती भट्टी में से दुर्गंध आई। परिजनों ने लकड़ी के जरिए भटटी की राख को खंगाला तो उसमें से चांदी का कड़ा मिला। यह कड़ा लापता किशोरी के हाथ का था।

किशोरी को जला देने की आशंका पर परिजनों ने इसकी जानकारी कोटड़ी थाना पुलिस को दी। देर रात करीब दो बजे पुलिस मौके पर पहुंची। भट्टी की आग को बुझाकर स्थान को सुरक्षित रखा। शाहपुरा एएसपी किशोरीलाल, कोटड़ी डीएसपी श्यामसुंदर विश्नोई मौके पर पहुंचे। जयपुर से एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाइड टीम भी वहां पहुंची। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने घटनास्थल का दौरा कर मामले के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने छह जनों को हिरासत में लिया। जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।