14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा की पायल डोसी बनी मिसेज इंडिया रिमार्केबल 2018
Play video

भीलवाड़ा की पायल डोसी बनी मिसेज इंडिया रिमार्केबल 2018

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 2 Aug 2018, 7:13 AM IST

भीलवाड़ा।

चेन्नई में ग्रेंड फिनाले में भीलवाड़ा की पायल डोसी बंसल को मिसेज इंडिया रिमार्केबल 2018 का ताज पहनाया गया। पांच दिन के कार्यक्रम में पायल उपविजेता बनी। देशभर से प्रतियोगियों ने भाग लिया था। पायल अब पांच से आठ सितंबर को दिल्ली में मिसेज इंडिया अर्थ 2018 के फाइनेलिस्ट के रूप में प्रतिभागी होगी। वे अभी बेंगलूरु में रहती है।

 

गौरतलब है क‍ि सौंन्दर्य प्रतियोगिता में खिताब जीतने के लिए भीलवाड़ा की पायल डोसी मिसेज इंडिया-2018 के फाइनल राउंड में पहुंची। यह फाइनल राउंड 26 से 31 जुलाई तक चैन्नई में हुआ। इस आयोजन में भारत के प्रदेशों से चयनित कुछ प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। पायल इस प्रतियोगिता में कनार्टक की प्रत्याशी है। इसके अलावा पायल भारत स्तरीय मिसेज इंडिया अर्थ-2018 के फाइनल राउंड में प्रदेशों से चयनित कुछ प्रतिभागियों के बीच पांच से आठ सितंबर को दिल्ली में होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेगी।

 

पायल ने बताया कि उनका पैशन है कि वे इस तरह सौंन्दर्य प्रतियोगिताओं में जाकर विजेता बने। भीलवाड़ा के भारत डोसी की पुत्री व एमएलवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. उमेश बंसल की पुत्रवधु पायल ने मुंबई से एमबीए किया। इसके बाद पिछले चार सालों से बेंगलुरू स्थित बिग फॉर कंसल्टिंग एंड ऑडिटिंग फर्म में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि पति रवि बसंल का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

 

बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट है पायल

पायल इसके पूर्व जमशेदपुर बिहार में आयोजित सीनियर गल्र्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजस्थान प्रदेश की ओर से भाग लेकर 2005 में स्वर्ण पदक से सम्मानित हो चुकी है। पायल ने बताया कि वे शुरू से ही इस तरह की गतिविधियों में भाग लेती रहती है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़