19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल
कांग्रेस का वचन पत्र में जिक्र, सत्ता में आए तो सरकारी कैंपस में बैन होंगी RSS शाखा, देखें वीडियो
Play video

कांग्रेस का वचन पत्र में जिक्र, सत्ता में आए तो सरकारी कैंपस में बैन होंगी RSS शाखा, देखें वीडियो

कांग्रेस का वचन पत्र में जिक्र, सत्ता में आए तो सरकारी कैंपस में बैन होंगी RSS शाखा, देखें वीडियो

Google source verification

भोपालः मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में सॉफ्ट हिन्दुत्व की झलक देखने को मिली, लेकिन साथ ही कांग्रेस ने राज्य की सरकारी इमारतों और परिसरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी कि RSS की शाखाओं पर पाबंदी लगाने की घोषणा कर पार्टी और अध्यक्ष राहुल गांधी के उन दावों को और मजबूत कर दिया जिसमें वो RSS पर नफरत फैलाने के आरोप लगाते रहे हैं। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा है कि यदि पार्टी मध्यप्रदेश की सत्ता में आती है तो सरकारी इमारतों और परिसरों में RSS की शाखा लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों के शाखा में हिस्सा लेने की अनुमति देने के आदेश को भी रद्द कर दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर संघ पर निशाना साधते रहते हैं। एमपी के चुनावों में शाखा के खिलाफ घोषणा करना राहुल गांधी के नजरिये का विस्तार माना जा रहा है। हालांकि, दूसरी तरफ कांग्रेस के इस वचन पत्र में सॉफ्ट हिंदुत्त की झलक भी देखने को मिली। इस वचन पत्र में भगवान राम, नर्मदा, गौवंश और गौमूत्र का जिक्र करते हुए सॉफ्ट हिन्दुत्व वाला चेहरा पेश करने की कोशिश की गई है।