29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 60 दोपहिया वाहन बरामद
Play video

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 60 दोपहिया वाहन बरामद

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 60 दोपहिया वाहन बरामद
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Sep 2018, 3:00 PM IST

भोपाल@नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट…

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को क्राइम ब्रांच ने शनिवार को वाहन चोर गिरोह को पकड़ा। यह गिरोह एक ही तरह की मोटर साइकिल को चोरी कर उनका वैध व अवैध व्यापार करते थे। पुलिस के अनुसार यह सिर्फ स्कूटी ही चोरी करते थे। क्योंकि स्कूटी का लॉक तोड़ना आसान होता था। क्राइम बांच ने चोरों के पास से 60 मोटर साइकिल को जब्त किया।
पुलिस ने बताया कि यह चोरों द्वारा गाड़ियों का पेपर वर्क भी करवा लिया जाता था। फिर जैसा ग्राहक फसता था, उसके अनुसार यह गाड़ी बेच देते थे। ये ग्राहक वैध और अवैध दोनों होते थे। कुछ गाड़ियों को गिरबी भी रखा गया है। क्राइम ब्रांच द्वारा काफी दिनों से इन पर नजर रखी जा रही थी। उनका कहना था कि हमें आर्डर मिले थे कि वाहन चोरों और चेन स्नेचर्स पर कढ़ी नजर रखें। जिसके चलते इन वाहन चोरों को पकड़ा गया। जिसमें राशिद मुख्य है। बताया जा रहा है कि इन चोरों ने रायपुर, राजनंदगांव छत्तीसगढ मे भी पांच ट्रक चालको को मौत के घाट उतारा। रायपुर पुलिस के पास आरोपियो के फुटेज भी है।