
रायसेन@प्रवीण श्रीवास्तव की रिपोर्ट…
जिले के नर्मदा तट बोरास से शुक्रवार को विशाल कावड़ यात्रा शुरू हुई। जिसमें लगभग आठ हजार कावडि़ए शामिल रहे। इसके साथ ही सुबह नर्मदा तट पर पूजन अर्चना के साथ कावड़ में जल लेकर बम बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई।
तहसील बेगमगंज से हर साल होने वाली इस कावड़ यात्रा की सारी व्यवस्थाएं इस बार पीडब्ल्यूडी मंत्री द्वारा की गई हैं।
दरअसल बेगमगंज क्षेत्र से सभी कावडिय़ा गुरुवार को ही उदयपुरा पहुंच गए थे। जिन्हें विभिन्न जगहों पर इन्हें ठहराने के बाद शुक्रवार को सुबह लगभग आठ बजे पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान खुद मंत्री भगवा कपड़े पहनकर कांधे पर कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। कावड़ यात्रा का उदयपुरा सहित रास्ते में पडऩे वाले हर गांव में जोरदार स्वागत किया गया। यह कावड़ यात्रा छह अगस्त को सुबह बेगमगंज पहुंचेगी। जहां सिद्ध शिवालय मंदिर मरमटुआ धाम में भगवान शिव का नर्मदा जल से अभिषेक किया जाएगा।