भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में आज यानि सोमवार को सावन का दूसरा सोमवार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां मंदिरों में भगवान शिव के जयकारे लगते रहे। वहीं कई मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया गया।
MUST READ : सावन के नियम- इस माह भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो घर में होगी समस्या

राजधानी भोपाल के पास स्थित भोजपुर में जहां हजारों की तादाद में भक्त उमड़ें। वहीं इस दिन भोपाल के गुफा मंदिर में भी सावन सोमवार के मौके पर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। गुफा मंदिर में इस अवसर पर यहां सावन का मेला लगाया गया, और आकर्षक झूले भी लगाए गए। जबकि भोजपुर में भी भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया।
इसके साथ ही राजधानी भोपाल में सावन के दूसरे सोमवार पर आदर्श नव दुर्गा मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया।