14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजापुर
नक्सली चाहे आकाश में छिपें या पाताल में अब नहीं बख्शे जाएंगे… बीजापुर मुठभेड़ पर बोले बस्तर IG, 3 दिनों से जारी है फायरिंग
Play video

नक्सली चाहे आकाश में छिपें या पाताल में अब नहीं बख्शे जाएंगे… बीजापुर मुठभेड़ पर बोले बस्तर IG, 3 दिनों से जारी है फायरिंग

Naxal Encounter: बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में 30 घंटे से अधिक समय से चल रही मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Apr 2025, 2:40 PM IST

Naxal Encounter: बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में 30 घंटे से अधिक समय से चल रही मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने तीन शव बरामद कर लिए हैं। जवान तीन दिनों से पहाड़ी को घेरने की कोशिश कर रहें हैं। इसी बीच बस्तर आईजी सुंदरराज पी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नक्सली चाहे आकाश में छिपें या पाताल में अब नहीं बक्शे जाएंगे।

दरअसल छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों और पुलिस ने अब का सबसे बड़ा ऑपरेशन लांच किया है। यहां अब तक की जो सूचना मिली है इसके मुताबिक सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। करीब 150 नक्सलियों को जवानों ने यहां घेरकर रखा हुआ है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि यहां 3 दिनों से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।