6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
VIDEO: शाह के स्वागत में सजे चौक-चौराहे, 12 चौराहों को  सजाया, 10 हजार झण्डिया लगाई
Play video

VIDEO: शाह के स्वागत में सजे चौक-चौराहे, 12 चौराहों को सजाया, 10 हजार झण्डिया लगाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीकानेर आगमन पर पार्टी ने उनके स्वागत में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। सार्दुल क्लब से मेडिकल ग्राउण्ड तक कई जगह स्वागत किया जाएगा।
Google source verification

बीकानेर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीकानेर आगमन पर पार्टी ने उनके स्वागत में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। सार्दुल क्लब से मेडिकल ग्राउण्ड तक कई जगह स्वागत किया जाएगा। शहर के १२ प्रमुख चौराहों पर विशेष सजावट की गई है। जहां से शाह गुजरेगे वहां पुष्प वर्षा होगी। नगरीय क्षेत्र में ५१ स्वागत द्वार बनाए गए हैं। प्रमुख स्वागत द्वारों पर २१ ऊंट और २१ घोड़े सजे हुए रहेंगे।

 

पांच सौ महिलाएं कलश लेकर शाह के स्वागत में मेजर पूर्णसिंह सर्किल से ब्रह्मकुमारी आश्रम तक खड़ी रहेगी। शाह के स्वागत में बैण्ड और ताशे बजाने वाले भी रहेंगे। न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को शहर सजाने की जिम्मेदारी दी गई है। रांका ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर पूरे शहर में झण्डे-बैनर लगाए गए हैं।

 

१० हजार छोटे झण्डे नगरीय क्षेत्र में लगाए गए हैं। शहरभर में ४५० बड़े झण्डे लगाए गए हैं। विभिन्न स्थलों पर बड़े हाल्डिंग लगाए गए हैं। मुख्य सड़क मार्गों की विशेष सफाई करवाई गई है। इसके अलावा भाजपा नेता और पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर भी पोस्टर बैनर लगाए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़