
नोखा. कस्बे में राजमार्ग ८९ पर सीओ ऑफिस के पास सोमवार देर शाम ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के जेब में मिली आइडी से उसकी पहचान रामस्वरूप पुत्र भंवरलाल कुदसू के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद रोड पर वाहनों का जाम लग गया, बाद में पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।