25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
VIDEO: बीकानेर की सुशीला बनीं एक दिन की राजनयिक
Play video
Hindi News / Rajasthan / Bikaner / Videos / VIDEO: बीकानेर की सुशीला बनीं एक दिन की राजनयिक

VIDEO: बीकानेर की सुशीला बनीं एक दिन की राजनयिक

बीकानेर की बेटी ने दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया। वे आठ साल की आयु तक स्कूल नहीं गई थी, लेकिन 22 की उम्र में उन्हें अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुरुवार को एक दिन के लिए स्विट्जरलैण्ड की राजनयिक बनने का गौरव मिला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 12 Oct 2018, 9:05 AM IST

बीकानेर /नई दिल्ली. बीकानेर की बेटी ने दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया। वे आठ साल की आयु तक स्कूल नहीं गई थी, लेकिन 22 की उम्र में उन्हें अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुरुवार को एक दिन के लिए स्विट्जरलैण्ड की राजनयिक बनने का गौरव मिला।


प्रधानमंत्री बनना है सपना
बीकानेर की सुशीला की तरह 10 राज्यों की 16 अन्य लड़कियों को भी ऐसे पद संभालने का मौका मिला। लड़कियों को अंबेसडर और हाई कमिश्नर बनाकर बराबरी का संदेश दिया गया। सुशीला ने बताया कि यह जीवन का सबसे अहम दिन था। उन्हें स्विट्जरलैंड दूतावास में घूमने का मौका मिला और वे दूतावास की डिप्टी हैड तमारा मोना की कुर्सी पर बैठीं।

 

उन्होंने कहा, ‘मैं मोना की कार में बैठकर सौभाग्य शाली समझ रही थी। राजनयिक बनने के बाद वहां बैठकों में शामिल हुई। हमने लैंगिक समानता जैसे विषयों पर बात की।Ó सुशीला अभी एमए द्वितीय वर्ष में समाजशास्त्र की छात्रा हैं। उनका सपना प्रधानमंत्री बनने का हैं। सुशीला का चयन उनके ग्रामीण अंचल में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली पहली लड़की होने के नाते किया गया। उनके साहसिक कदम पर उनके गांव की १५ लड़कियां भी चली और उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।