8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
एलीवेटेड रोड के विरोध में फिर लामबंद हुए व्यापारी, देखिये वीडियो
Play video

एलीवेटेड रोड के विरोध में फिर लामबंद हुए व्यापारी, देखिये वीडियो

सार्दुलसिंह सर्किल से कोटगेट थाना तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड के विरोध में सर्किल से लेकर स्टेशन रोड तक के व्यापारी लामबंद हो गए हैं।

Google source verification

बीकानेर. सार्दुलसिंह सर्किल से कोटगेट थाना तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड के विरोध में सर्किल से लेकर स्टेशन रोड तक के व्यापारी लामबंद हो गए हैं। बीकानेर व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारी मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता से मिले और एलीवेटेड रोड पर आपत्ति जताते हुए इसके निर्माण पर रोक की मांग की।

 

व्यापारियों ने कलक्टर के साथ बैठक में बताया कि कोटगेट रेलवे फाटक की समस्या के समाधान के बगैर एलीवेटेड रोड बनाने का औचित्य नहीं है। एलीवेटेड रोड से और परेशानी बढेग़ी। इससे सैकड़ों दुकानें और हजारों लोग प्रभावित होंगे। व्यापारियों ने कहा कि एलीवेटेड रोड निर्माण में पुराने शहर का ध्यान नहीं रखा गया है,

 

जबकि रेलवे फाटक पर जाम की समस्या से सबसे ज्यादा पुराने शहर के लोग प्रभावित हो रहे हैं। कलक्टर ने उन्हें सभी आपत्तियां निर्धारित समय में देने के लिए कहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरपत सेठिया और उपाध्यक्ष सोनूराज आसूदानी सहित अन्य व्यापारियों ने कलक्टर को ज्ञापन देकर आपत्ति जताई।

 

 


१७० स्ट्रक्चर होंगे प्रभावित
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों ने कलक्टर को बताया कि एलीवेटेड रोड निर्माण में १७० स्ट्रक्चर प्रभावित होंगे। इनको चिह्नित कर लिया गया है। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुभाष जानू तथा उप महाप्रबंधक सहीराम ने कलक्टर को अन्य जानकारी भी दी।

 

 

मॉडल से बताई समस्या
व्यापारियों ने कलक्टर को एलीवेटेड रोड निर्माण से होने वाली समस्याओं को दो मॉडल के माध्यम से बताया। व्यापारियों ने बताया कि इस रोड से व्यवस्था सुगम होने की बजाय लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम की समस्या का समाधान एलीवेटेड रोड नहीं है।

 

 


ये रहे मौजूद

बैठक में रवि पुरोहित, सुशील अग्रवाल, प्रेम खंडेलवाल, महेन्द्र मोदी, विनीत अग्रवाल, दौलत प्रेमज्यानी, दीपक खत्री, अमर बिस्सा, उमेश मेहन्दीरता, राहुल मोदी, राजेश अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।