11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
क्रिकेट सट्टे के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा तो मिला इतने लाख का हिसाब पुलिस भी देखकर हैरान, देखिये वीडियो
Play video

क्रिकेट सट्टे के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा तो मिला इतने लाख का हिसाब पुलिस भी देखकर हैरान, देखिये वीडियो

एक क्रिकेट सट्टे के अड्डे पर छापा मारकर संचालक को किया गिरफ्तार ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 9 May 2018, 8:46 AM IST

नोखा. पुलिस ने मंगलवार को कस्बे में एक क्रिकेट सट्टे के अड्डे पर छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टे के ४२०० रुपए, ३५ लाख का हिसाब लिखे कागजात, २३ मोबाइल फोन बरामद हुए है। आइपीएल पर क्रिकेट सट्टे की लम्बे समय से पुलिस अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी। जिस पर विशेष पुलिस दल मुखबिर से सूचना जुटाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

Read more: किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल के बीच क्रिकेट मैच पर लगाया इतने लाख का सट्टा, एक गिरफ्तार …

 

थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि नोखा के भूरा चौक स्थित मकान पर पुलिस ने छापा मार तो आरोपी सुशील आइपीएल के मैच पर सट्टे के दाव लगवा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मौके से नकदी के साथ एक सूटकेस, 23 मोबाइल, एक लेपटॉप, एलइडी, सेट टॉप बॉक्स लाइन कनेक्टर आदि सामान जब्त किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए सुनील के खिलाफ मामला दर्ज किया है।