11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास अजेय वॉरियर शुरू, देखें वीडियो
Play video

संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास अजेय वॉरियर शुरू, देखें वीडियो

पहले दिन दोनों देशों की सेनाओं ने किया परिचय, सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
Google source verification

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को भारत व यूके की सेनाओं के बीच 14 दिन तक चलने वाले युद्धाभ्यास का आगाज हुआ। दोनों देशों के राष्ट्र गान के बाद अभ्यास में भाग ले रहे सैनिकों का परिचय करवाया गया। इस दौरान यूके के सैनिक रेतीले धोरे देखकर रोमांचित नजर आए।

 

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल संग्राम यादव और ब्रिटेन की सेना के मेजर डेविड ग्रानफिल्ड ने सैनिकों को संबोधित किया। साथ ही अगले दो सप्ताह के दौरान होने वाले अभ्यास का खुलासा किया। युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स की 20वीं बटालियन और ब्रिटिश सेना की रॉयल इंग्लियन रेजिमेंट के 120 सैनिक रेत के धोरों में रण कौशल दिखाएंगे।

 

अभ्यास की शुरुआत में लेफ्टिनेंट कर्नल यादव ने मेजर डेविड के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके साथ ही युद्धाभ्यास में भाग ले रहे दोनों देशों के सैनिकों की हौंसला अफजाई करते हुए युद्ध का जौहर दिखाने के लिए प्रेरित किया।