11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
गौरव यात्रा की तैयारी में जुटी भाजपा, देखिये वीडियो
Play video

गौरव यात्रा की तैयारी में जुटी भाजपा, देखिये वीडियो

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की ६ सितम्बर को प्रस्तावित गौरव यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा और उसके संगठन जुटे हुए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 2 Sep 2018, 11:46 AM IST

बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की ६ सितम्बर को प्रस्तावित गौरव यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा और उसके संगठन जुटे हुए हैं। संकल्प सिद्धि अभियान टीम की तैयारी बैठक शनिवार को संभागीय संयोजक दीपक पारीक की अध्यक्षता में हुई। केईएम रोड स्थित होटल में हुई बैठक में पारीक ने कार्यकर्ताओं को गौरव यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में संयोजक त्रिलोक सिंह चौहान, जिला संयोजक विजय कोचर, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र संयोजक राजेश आचार्य, जयसिंह चौहान, प्रदीप राणावत, अविनाश सिंह, बद्री राजपुरोहित, जितेन्द्र शर्मा, कैलाश ओझा, सोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

ओबीसी मोर्चा की बैठक
भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर की बैठक स्टेशन रोड स्थित एक होटल में हुई। जिलाध्यक्ष हुकमचंद कांटा की अध्यक्षता में हुई बैठक में गौरव यात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। मोर्चा कार्यकर्ताओं को तैयारियों की जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में ललित भान, अर्जुन कुमावत, वीरेन्द्र, मूलचंद कुमावत, राजाराम, कमलेश पूनिया आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।