
बीकानेर. रोडवेज के सेवानिवृत्त कार्मिकों के बकाया राशि के भुगतान के लिए उनकी राह आसान हो गई है। मंगलवार शाम को रोडवेज मुख्यालय ने इस संबंध में बकाया की पहली किश्त जारी की है। यह बजट दिसंबर 2014 तक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिलाभों के भुगतान एवं दिसंबर 2015 तक मृत सेवानिवृत्त कार्मिकों के वारिसान को भी भुगतान किया जाएगा। रोडवेज मुख्यालय ने प्रदेश के संबंधित आगारों को ३९ करोड़ 76 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है। बीकानेर आगार को 9 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
अब चेता विभाग
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सामने भुगतान को लेकर आ रही समस्या को पत्रिका ने 11 जून को ‘परिलाभ को तरस रहे सेवानिवृत्तÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर उठाया था। इसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने इस संबंध में पहली किश्त जारी कर दी। हालांकि प्रदेश में करीब चार हजार सेवानिवृत्त व बीकानेर आगार में करीब 150 सेवानिवृत्त को बकाया भुगतान का इंतजार है।
कुछ बजट मिला है
&बीकानेर आगार को नौ लाख रुपए का बजट मिला है, इस राशि से बकाया का भुगतान करेंगे। जिनका न्यायालय में मामला था, उनको पूर्व में भुगतान किया जा चुका है। आगे जैसे-जैसे बजट मिलेगा भुगतान करेंगे।
इंद्रा गोदारा, आगार प्रबंधक, बीकानेर