काला हिरण शिकार मामले में फिल्म हीरो सलमान खान को न्यायालय की ओर से पांच साल की सजा सुनाने पर बिश्नोई समाज ने खुशी व्यक्त की। बिश्नोई युवा परिषद की ओर से नोखा कस्बे में तहसील रोड पर नारेबाजी कर पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर रिछपाल फौजी ने युवाओं से पर्यावरण एवं वन्य जीवों को बचाने की बात कही।
सुभाष बिश्नोई, दिनेश खीचड़, सुनील, अशोक, सुरेश माडिया, सुनील रोड़ा, शिव , गोपाल धारण, ओमप्रकाश ज्याणी, कैलाश, सुरेंद्र डूडी, रामस्वरूप धारणिया सहित समाज के लोग मौजूद थे। वहीं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा नोखा के अध्यक्ष हीराराम भंवाल ने भी काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को सजा सुनाने पर खुशी व्यक्त की।
बिश्नोई समाज के अन्य संगठनों ने भी न्यायालय के इस फैसले का स्वागत किया है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिहारीलाल बिश्नोई ने न्यायालय के इस फैसले को स्वागत योग्य बताया। बिश्नोई ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से देशभर में वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है।
बज्जू. जोधपुर जिले में 20 वर्ष पूर्व कांकाणी हरिण शिकार मामले में गुरुवार को आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान को ५ साल की सजा सुनाने के साथ ही बज्जू सहित क्षेत्र में बिश्नोई समाज के लोगों ने पटाखे फोड़े और गुड़ भी बांटा। मामले को लेकर बिश्नोई समाज व जीव दया प्रेमियों ने प्रसन्नता जताई है।
यहां मुख्य बाजार में अखिल भारतीय जम्भेश्वर सेवक दल के राष्ट्रीय सचिव ओम खीचड़, पाबुराम डूडी, श्रवण पूनियां, श्रवण जाजड़ा, बुधराम गोदारा, दलीप सारण, नन्दकिशोर, भीखाराम बिश्नोई आदि ने कहा कि बिश्नोई समाज व जीव दया प्रेमी पेड़ों व वन्य जीवों की वर्षो से रक्षा करता आ रहा है। इस सजा से शिकारियों में भय उत्पन्न होगा।
श्रीकोलायत. जोधपुर में काला हरिण शिकार मामले में मुख्य आरोपी अभिनेता सलमान खान को जोधपुर न्यायलय द्वारा पांच साल की सजा सुनाने पर यहां अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा ने प्रसन्नता जताई। सभा के प्रदेश संगठन मंत्री ईमीलाल नैण कहा कि न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है।
इससे शिकारियों मंे भय पैदा होगा। इस अवसर पर हरिराम धायल, दिनेश नैण, स्वामी हरीनारायण, शास्त्री मनोहरलाल धायल, मनफूल खीचड़, रवि कुमार, मामराज भादू, हेतराम सहित वन्य जीव प्रेमियों ने प्रसन्नता जताई।