2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
ट्रेन यात्रियों की सुविधाओं में होगा विस्तार- सीनियर डीसीएम अभय शर्मा
Play video

ट्रेन यात्रियों की सुविधाओं में होगा विस्तार- सीनियर डीसीएम अभय शर्मा

सीआर कुमावत के स्थान पर कार्य संभालने के बाद पत्रिका से बातचीत में शर्मा ने कहा कि यात्रियों को सफर में कोई परेशानी नहीं हो, ऐसे प्रयास किए जाएंगे।
Google source verification

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के नवनियुक्त वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा ने कहा है कि ट्रेन यात्रियों की संतुष्टि ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही ट्रेन यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। बीकानेर में मंगलवार को सीआर कुमावत के स्थान पर कार्य संभालने के बाद पत्रिका से बातचीत में शर्मा ने कहा कि यात्रियों को सफर में कोई परेशानी नहीं हो, ऐसे प्रयास किए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक के निर्देशानुसार रेलवे की आय बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे। शर्मा जयुपर मुख्यालय में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (एफएम) के पद पर कार्यरत थे। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक के पद पर उनकी पहली नियुक्ति बीकानेर में ही हुई है। गौरतलब है कि इस पद पर कार्यरत सीआर कुमावत का तबादला जयपुर स्थित मुख्यालय हो गया है, वे बुधवार को जयपुर में कार्यभार संभालेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़