
बीकानेर. गंगाशहर स्थित राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सालय में तीन दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा एवं औषधि वितरण शिविर शनिवार से शुरू हुआ। इसमें प्रेक्षाध्यान एवं ओकीदो योग शिविर सुबह 6:15 बजे से 7:45 बजे तक लगाया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और योग से शरीर में होने वाले फायदे की जानकारी भी ली।
इसके बाद सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 और दोपहर 3:00 से 7:00 बजे तक औषधि वितरित की जाएगी । राजस्थान पत्रिका, जनमंगल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर एवं राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में उदर विकार, आंव की तकलीफ, जीर्ण, ज्वर, बुखार, खांसी व अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित लोग लाभ उठा सकेंगे। 24 सितंबर तक लगने वाले इस आयुर्वेद चिकित्सा औषधी वितरण प्रेक्षाध्यान एवं योग ध्यान योग शिविर को लेकर गंगाशहर सहित दूर-दराज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।