25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

रेलवे की नई कवायद: वेंडर अब यात्रियों से नहीं ले पाएंगे सामान के ज्यादा पैसे

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के स्टेशनों की सभी स्टॉल पर यात्रियों को चाय-नाश्ता, किताबें आदि खरीदने के लिए कैशलेस सुविधा मिलेगी।

Google source verification

रमेश बिस्सा/बीकानेर. उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के स्टेशनों की सभी स्टॉल पर यात्रियों को चाय-नाश्ता, किताबें आदि खरीदने के लिए कैशलेस सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने मंडल के सभी स्टॉल संचालकों को पोस (पीआेएस) मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे यात्री क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान कर सकेंगे।

 

रेलवे प्रशासन ने इस व्यवस्था के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। बीकानेर मंडल के सभी बड़े स्टेशनों पर बुक स्टॉल, मिल्क स्टॉल, ट्रॉलियां, चाय-नाश्ता की स्टॉल हैं। इन स्टॉल व ट्रॉलियों पर पोस मशीनें लगानी होंगी। अब तक इनमें नकद लेन-देन होता था, जल्द ही के्रडिट कार्ड से भुगतान किया जाएगा।

 


मंडल में 167 स्टॉल
बीकानेर मंडल के स्टेशनों पर सभी तरह की 167 स्टॉल हैं। रेलवे ने इनके संचालकों को पोस मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं। पीस मशीन के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से यात्री खरीदी हुई सामग्री का भुगतान कर सकेंगे।


ट्रेनों में पहले ही शुरू
बीकानेर मंडल की ट्रेनों में कैशलेस सुविधा पहले ही शुरू हो चुकी है। ट्रेनों में नकदी की समस्या की वजह से यात्री चाय-काफी नहीं खरीद पाते, उनकी सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में कैशलेस सुविधा मुहैया कराई है।

 

ज्यादा पैसा नहीं ले पाएंगे
पीओएस मशीनों से आप भीम ऐप और पेटीएम के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। खरीदी गई सामग्री का बिल भी मिलेगा। इससे यात्रियों को फायदा होगा। वेंडर अब यात्रियों से सामान के ज्यादा पैसे नहीं ले पाएंगे। मंडल की सभी स्टॉलों पर कैशलेस व्यवस्था शुरू होगी।
अभय शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक, बीकानेर