
बीकानेर. आंधी ने शहर को लगातार चौथे दिन शुक्रवार को झकझोरे रखा। पूरा शहर धूल के गुबार में लिपटा रहा। सुबह एकबारगी तो मौसम हुआ, लेकिन दिन चढऩे के साथ ही धूलभरी तेज हवा फिर शुरू हो गई और देर शाम तक चलती रही। सूरज दिनभर गर्द की ओट
में ही रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन और आंधी चल सकती है और रविवार-सोमवार तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के बाद ही आंधी का प्रभाव खत्म होगा। शहर में 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चली धूलभरी हवा ने आमजन को परेशान कर दिया। घर से दफ्तर व सड़कों पर रेत की परत छाई रही।
घरों सफाई के बावजूद मिट्टी कम होने का नाम नहीं ले रही। सड़क पर भी वाहन चालक धूल से परेशान रहे। हालांकि दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और धूप भी नहीं निकली, लेकिन गर्मी व उमस से रात तक निजात नहीं मिली। शहर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.०१ डिग्री सेल्सियस रहा।