27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक
Royal Enfield Interceptor 650 और  Continental GT 650 के ये फीचर्स हैं सबसे अलग
Play video
Hindi News / Automobile / Bike / Videos / Royal Enfield Interceptor 650 और Continental GT 650 के ये फीचर्स हैं सबसे अलग

Royal Enfield Interceptor 650 और Continental GT 650 के ये फीचर्स हैं सबसे अलग

रॉयल एनफील्ड अपनी दो बेहतरीन बाइक इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को आज यानी 14 नवंबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 14 Nov 2018, 4:00 PM IST

देश की जानी-मानी दुपिहया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ( royal enfield ) अपनी 2 बेहतरीन बाइक्स इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को आज यानी 14 नवंबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 को अमेरिका में पहले से ही लॉन्च किया जा चुका है। आइए जानते हैं कैसी होंगी ये बाइक्स और कैसे होंगे इनके फीचर्स…

ये भी पढ़ें- लग्जरी कारों के बेहद शौकीन हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, इटली में आज कर रहे हैं शादी

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात करें तो रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में 648 सीसी का आॅइल कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिए गए हैं जो कि 47.7 बीएचपी की पावर और 52 एनएम का टार्क जनरेट करते हैं। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार हैं। यूएस में इन दोनों बाइक्स पर रोड साइड असिस्टेंट की 3 साल की वारंटी मिल रही है औऱ भारत में भी इसी तरह का ऑफर मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- भारत की गरीबी के दिनों में भी इस लग्जरी कार से चलते थे जवाहर लाल नेहरू

रॉयल एनफील्ड की ये दो नई बाइक रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 ( Royal Enfield Interceptor 650 ) और रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 ( Royal Enfield continental GT 650 ) की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इन बाइक्स की डिलीवरी इस साल के आखिर शुरू हो सकती है। इन दोनों बाइक्स को ग्लोबली तौर पर लॉन्च किया जा चुका है। ये दोनों बाइक रॉयल एनफील्ड की सबसे तेज दौड़ने वाली बाइक्स साबित होंगी और ये 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकेंगी। माइलेज की बात की जाए तो ये दोनों बाइक 25.5 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे पाएंगी। भारत में इन रॉयल एनफील्ड की दोनों बाइक्स का मुकाबला हार्ले डेविडसन की बाइक्स से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3 लाख रुपये है।