13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर
इंटरव्यू : CBSE 12वीं में बिलासपुर की प्रतिज्ञा ने छत्तीसगढ़ में किया टॉप, लाये 98.2 प्रतिशत अंक
Play video

इंटरव्यू : CBSE 12वीं में बिलासपुर की प्रतिज्ञा ने छत्तीसगढ़ में किया टॉप, लाये 98.2 प्रतिशत अंक

CBSE 12th BILASPUR TOPPER 2018 INTERVIEW वीडियो में देखें प्रतिज्ञा और उसके परिवार से ख़ास चर्चा

Google source verification

बिलासपुर। शनिवार को घोषित हुए सीबीएसई 12वीं के नतीजों में शहर एवं देश की बेटियों ने सभी को गौरवान्वित कर दिया है। सभी मुख्य पायदानों पर लड़कियों ने टॉप कर अपनी सफलता का परचम लहराया। इसी श्रृंखला में बिलासपुर की प्रतिज्ञा सिंघल ने भी एक बड़ा मुकाम हासिल किया। जैन इंटरनेशनल स्कूल की विद्यार्थी प्रतिज्ञा ने 12वीं सीबीएसई बोर्ड में 98.2 प्रतिशत अंक लाकर छत्तीसगढ़ राज्य में टॉप किया और अपने माता-पिता, विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।

मोदी जी से है प्रभावित – प्रतिज्ञा की सुनें तो वह अब आगे देश की राजनीति में आकर उसे सुधारने की इच्छा रखती है। बिलासपुर के गजानंद मंदिर के पास रहने वाली प्रतिज्ञा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हैं और राजनीति में आने की इच्छा रखती हैं।