22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर
ज्वेलर ने दिखाई बहादुरी और महज दो मिनट में ही लुटेरों को भागने के लिए कर दिया मजबूर
Play video

ज्वेलर ने दिखाई बहादुरी और महज दो मिनट में ही लुटेरों को भागने के लिए कर दिया मजबूर

- शहर में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के खोखले दावों की खुली पोल- पुलिस की मुस्तैदी को ध्वस्त कर लुटेरों ने ज्वैलर्स संचालक को गोली मारी

Google source verification

बिलासपुर. हथियार बंद लुटेरों ने शहर में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के खोखले दावों की पोल खोल कर रख दी। उसलापुर मुख्यमार्ग स्थित सतीश्री ज्वैलर्स में हथियार बंद युवकों में से चार दाखिल हुए और लूट की नीयत से गन तान कर ज्वैलर्स संचालक को धमकाने का प्रयास किया। लेकिन ज्वैलर्स संचालक ने बहादुरी दिखाई और महज दो मिनट में लुटेरों के मंसूबों को नाकाम करते हुए उन्हें भागने को विवश कर दिया। युवक के दोनों बाह में गोली लगी है जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अपोलो दाखिल कराया गया है।

देर शाम 7.54 बजे मोटर साइकल सवार 6 युवक सतीश्री ज्वेलर्स के बाहर आकर रुके। 30 सेकेंड के अंदर 4 युवक दुकान में दाखिल हुए। तीन गमछा लगाए हुए व एक मास्क लगाए था। दुकान अंदर दाखिल होते ही हथियार बंद लुटेरों ने सबसे पहले आलोक सोनी पिता कैलाश सोनी निवासी ईदगाह के ऊपर गन तान दी। वहीं दूसरे युवक ने दुकान के कर्मचारी प्रदीप गढ़ेवाल व पूनम गुप्ता के ऊपर गन तान दी।

सनकी है यह शख्स! आग तापने के लिए घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को जला देता था

तीसरा युवक काउंटर के अंदर दाखिल होते हुए गहने भरने का प्रयास किया। 7.55 बजे आलोक ने बहादुरी दिखाते हुए गहने भरने की कोशिश कर रहे लुटेरे पर हमला किया और फिर मौका मिलते ही गन ताने युवक पर हमला कर दिया। छीनाझपटी में एक गोली युवक के बाह में लगी लेकिन फिर भी वह बहादुरी से लुटेरों से अकेला ही संघर्ष करता रहा। आरोपी मुश्किल से दो मिनट ही दुकान में रुक पाए और फिर भाग निकले। घटना की सूचना लगते ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल व टीम मौके पर पहुंचे।

जिस बैग में जेवर रखने लाए थे वहीं छोड़ भागे लुटेरे
दुकान संचालक आलोक सोनी ने सबसे पहले उस लुटेरे पर हमला किया जिसने बैग उतार कर गहने भरने की कोशिश की। बहादुरी से लुटेरों का सामना किया। लुटेरे महज 2 मिनट ही मुश्किल से ठहर पाए व भाग निकले।

पांच राउंड हुई फायरिंग
लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए दुकान में पांच राउंड फायरिंग किया। दो गोली आलोक सोनी के दोनों बाह में लगी वहीं तीसरी गोली दुकान के काउंटर की कांच में सुराग करते हुए बाहर निकल गई।

चरित्र संदेह में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या फिर लिव इन रिलेशन में जन्मी मासूम को रेलवे ट्रैक पर फेंका

घायल आपोलो में दाखिल
आलोक सोनी को गोली लगने के बाद उसे पुलिस व परिजन तत्काल मंगला चौक स्थित मुंदड़ा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। आलोक की हालत को देखते हुए उसे अपोलो हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।बाक्स–

सुनसान व अंधेरा होने के कारण लुटेरों ने चूना दुकान
उसलापुर गोकलेनाला के आगे बने काम्पलेक्स में धीमी रोशनी रहती है, वहीं सड़क पर भी अंधेरा ही रहता है। आरोपियों ने सोचा आराम से वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग सकते हैं लेकिन आलोक की बहादुरी ने उनके मनसूबों को कामयाब नहीं होने दिया।

शहर में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश जारी
गोली मारकर लूट की असफल वारदात होने के बाद पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई है। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों में नाकाबंदी कर पुलिस सांप निकलने के बाद लाठी पीटने वाली कहावत को चरित्रार्थ करने में लगी हुई है। जबकि पुलिस पहले ही गणतंत्र दिवस पर कोई अप्रिय वारदात न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने का दावा कर रही थी।

लूट मामले में बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, मोटर सायकल सवाल 6 लोग ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचे। इनमें से 4 नकाबपोश हथियार बंद दाखिल हुए। लूट की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।