6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
Chhattisgarh Bandh: बंद के दौरान कांग्रेसियों और दुकानदार के बीच झड़प, जमकर हुआ हंगामा… देखें Video
Play video

Chhattisgarh Bandh: बंद के दौरान कांग्रेसियों और दुकानदार के बीच झड़प, जमकर हुआ हंगामा… देखें Video

Chhattisgarh Bandh Today: बिलासपुर में बंद कराने निकले कांग्रेसियों की जूना इलाके में दुकानदार से झड़प हो गई। हंगामें और पुलिस की दखल के बाद दुकानदार ने अपनी दुकान बंद कर ली।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Sep 2024, 5:20 PM IST

Chhattisgarh Bandh 2024: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बंद कराने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दुकानदारों से झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि झड़प जूना बिलासपुर इलाके में हुई। हंगामे और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में हाल ही में हुए कवर्धा जिले के लोहारीडीह की घटना और बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया गया है। प्रदेश में सभी जगहों पर व्यापारी और दुकान संचालक इस बंद को समर्थन दे रहे हैं। बंद को लेकर अलग अलग जिलों में मिला जुला असर देखने को मिला है। कही कहीं विवाद की स्थिति भी देखने को मिला।

व्यापारी से हुई झड़प, हंगामा के बाद बंद की दुकानें

कांग्रेस नेता लाउडस्पीकर के साथ शहर बंद कराने निकले। इस दौरान रैली को देख कर व्यापारियों ने शटर डाउन करते दिखे, रैली जब जूना बिलासपुर पहुंची तब कांग्रेसियों की एक दुकानदार से हुई झड़प हो गई। दरअसल, वह जबरिया दुकान बंद कराने का विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर (Chhattisgarh Bandh) हंगामा हो गया।