8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की, घर-घर जन्मे कन्हाई

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बिलासपुर. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बुधवार की रात शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। व्यंकटेश मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और घरों में कान्हा का जन्म हुआ। रात 12 बजते ही शंखनाद के साथ घंटा घडिय़ाल बज उठे। कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में 'नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल कीÓ जैसे भजन के स्वर घर-घर गूंजते रहे। जन्म के बाद धनिया से बनी खास प्रसाद पंजीरी का वितरण हुआ।

Google source verification

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की, घर-घर जन्मे कन्हाई

बिलासपुर. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बुधवार की रात शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। व्यंकटेश मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और घरों में कान्हा का जन्म हुआ। रात 12 बजते ही शंखनाद के साथ घंटा घडिय़ाल बज उठे। कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में ‘नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल कीÓ जैसे भजन के स्वर घर-घर गूंजते रहे। जन्म के बाद धनिया से बनी खास प्रसाद पंजीरी का वितरण हुआ। श्रीकृष्ण के भक्तों ने कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए उपवास रखा। घर-घर भक्त दिन भर झांकी सजाने में लगे रहे। नटखट की बाल लीलाओं पर आधारित मनोहारी झांकियां सजाई गई। झांकियों को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह रहा। महिलाओं ने पूरा दिन भगवान श्रीकृष्ण का भोग लगाने के लिए पकवान बनाएं व पंजीरी एवं चरणामृत, मेवा आदि का प्रसाद बनाया। रात 12 बजते ही नटवर नागर श्रीकृष्ण के जयकारा गूंजने लगे। पूरा दिन उपवास रखने वाले भक्तों में अधिकांश ने खीरा काट कर भगवान श्रीकृष्ण जन्म मनाया। विधि विधान से दूध शहद और गंगाजल से लड्डू गोपाल को स्नान कराकर उसे चरणामृत के रूप में प्रसाद ग्रहण किया। भगवान की आरती के बाद भोग लगाया गया। घरों से लेकर मंदिरों तक में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और पूजन के बाद बधाई गीत गाए गए। लड्डू गोपाल को झूले में श्रद्धाभाव के साथ झुलाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छोटे-छोटे बच्चों को राधा व कृष्ण के स्वरूपों में सजाया गया। प्रसाद वितरण भी किया गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
एक यादव एक समाज का शंखनाद करते हुए बिलासपुर युवा यादव समाजद्वारा बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा में रथ पर सवार राधा-कृष्ण व ग्वाल बाल की जीवंत झांकी शामिल रहे। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान बिलासपुर से दोपहर 3 बजे शोभायात्रा निकलेगी जो गोलबाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक, देवकीनंदन चौक होते हुए लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम पहुंचकर समाप्त हुई। शोभयात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ ही बड़ी संख्या में यादव समाज के पुरुष व महिलाएं शामिल रहे। ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अरूण साव सांसद, रामशरण यादव महापौर, अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष पर्यटन मंडल, अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री, डॉ सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, संजय यादव डीएफओ सहित युवा यादव समाज केअध्यक्ष शैलेंद्र यादव, अमित यादव,अनिल यादव,गौरीशंकर यादव आदि उपस्थित थे।