25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
रंग-गुलाल, पिचकारियां व नगाड़े खरीदने मार्केट पहुंचने लगे हैं लोग
Play video

रंग-गुलाल, पिचकारियां व नगाड़े खरीदने मार्केट पहुंचने लगे हैं लोग

फागुन लगने के साथ ही मार्केट में होली की दमक दिखनी शुरू हो गई है
Google source verification

फागुन लगने के साथ ही मार्केट में होली की दमक दिखनी शुरू हो गई है। होली के लिए मार्केट सजने लगा है जहां दुकानों में पिचकारियां और रंग-गुलाल बिकने की शुरुआत हो गई है। इसी तरह शहर के कपड़ा दुकानों में होली प्रिंट वाली टी-शर्ट की मांग साफ-साफ देखी जा सकती है। कपड़ा व्यापारी तिलक साहू ने बताया कि साल के इस वक्त वाइट टी-शर्ट और वाइट कुर्तों की डिमांड अधिक रहती है। होली के आगमन के साथ ही फाग गीतों गायन कीभी शुरुआत हो गई है। फाग गीत में वाद्ययंत्र के रूप में इस्तमाल किए जाने वाले नगाड़े भी शनिचरी मार्केट में बिकने के लिए उपलब्ध हैं।