11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

पायलट ने कहा, कांग्रेस में कलह की अफवाह बीजेपी ने फैलाई

लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अप्रत्याशित जीत मिलेगी

Google source verification

कांग्रेस में कोई भी अंदरुनी कलह नहीं है, जो भी बातें सामने आ रही हैं वो भाजपा द्वारा फैलाई गई अफवाह है। दरअसल बीजेपी सत्ता के लिए हर गैरकानूनी हथकंडे अपना रही है। लेकिन जनता सब कुछ समझती है। आगामी लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम सबके सामने आएगा।


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से क्या इंडिया गठबंधन को नुकसान होगा प्रश्न पर पायलट ने कहा कि ऐसा नहीं है। केजरीवाल को ठीक चुनाव के पहले गिरफ्तार किया जाना अलोकतांत्रिक है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से गठबंधन और भी मजबूत होगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, छग के सप्रभारी विजय जांगिंड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

छग में कांग्रेस को अप्रत्याशित जीत मिलेगी

पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 6 में प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है, बचे 5 प्रत्याशी भी चुन लिए गए हैं, जल्द लिस्ट जारी कर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। विधानसभा चुनाव में भले ही हमें कम सीटें मिलीं, पर वोट प्रतिशत भाजपा की तुलना में कम भी नहीं है। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अप्रत्याशित जीत मिलेगी।