
बिलासपुर। रतनपुर महामाया मन्दिर ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को सामूहिक उपनयन संस्कार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मन्दिर परिसर में हुआ। इस सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में 223 बटुकों का संस्कार हो रहा है। भिलाई, दुर्ग , राजनांदगांव समेत अन्य जिलों से लोग बड़ी संख्या में यहाँ पहुंचे।